Holi Celebration Bollywood Families: बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था धूमधाम से जश्न

0
253
Holi Celebration Bollywood Families: बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था धूमधाम से जश्न
Holi Celebration Bollywood Families: बेरंग हुई बॉलीवुड की होली, कभी इन परिवारों में मनता था धूमधाम से जश्न

वक्त के साथ खत्म हुई परंपरा
Holi Celebration Bollywood Families, (आज समाज), मुंबई: होली के फेस्टिवल की धूम आम जनता के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के सेलेब्स में भी देखने को मिलती है। एक समय हुआ करता था कि बॉलीवुड के कई बड़े फिल्मी सितारे अपने-अपने घरों पर होली के लिए रंगारंग पार्टी का आयोजन करवाते थे। लेकिन अब सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन का ये कल्चर पूरी तरह से समाप्त हो गया है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी फिल्मी फैमिली थीं, जिनकी होली सिनेम जगत में चर्चा का विषय बनी रहती थी।

राज कपूर की होली पार्टी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की होली पार्टी बॉलीवुड के सबसे बड़े सेलिब्रेशन में शामिल हुआ करती थी। दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम सुपरस्टार्स इसका हिस्सा बना करते थे। खुद राज कपूर और उनकी पूरी फैमिली रंगों के इस त्योहार का दिल खोलकर जश्न मनाती थी। आरके स्टूडियो में राज कपूर की होली पार्टी का ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजन किया जाता था। लेकिन अब कपूर फैमिली की तरफ से कोई होली पार्टी नहीं रखी जाती है। एक तरह से अब कपूर खानदान के होली जश्न की परंपरा समाप्त हो गई है।

अमिताभ का जलसा पर होली का जश्न

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल रहता है। बिग बी ने अपने पुराने घर प्रतीक्षा से लेकर जलसा तक समय-समय पर होली सेलिब्रेशन की बड़ी पार्टियां रखी थीं। लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलता है। मौजूदा समय में अमिताभ अपनी फैमिली के साथ ही रंगों के त्योहार का जश्न मनाते हैं।

मन्नत में रंगों का उत्सव

राज कपूर और अमिताभ बच्चन के अलावा सुपरस्टार शाह रुख खान भी होली को दिल खोलकर सेलिब्रेट करते थे। सोशल मीडिया पर शाह रुख और गौरी की होली पार्टी की कई शानदार वीडियो और फोटो शामिल हैं, जिनमें ये दोनों अपने घर मन्नत पर रंगों के इस खास उत्सव का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। सलमान खान से लेकर तमाम सेलेब्स किंग खान की होली पार्टी में शामिल होते थे। हालांकि, अब मन्नत पर होली का सेलिब्रेशन देखने को नहीं मिलता है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म