शव की नहीं हो सकी पहचान
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे लाडवा में एक 3 मंजिला इमारत में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव की पहचान करवाने की पूरी कोशिश कर रही है।

इलाके के आसपास के थानों में भी जानकारी भेज दी गई है और लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। 72 घंटे तक शव की पहचान का इंतजार किया जाएगा। अगर इस दौरान कोई दावा नहीं करता तो फिर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा

जानकारी के मुताबिक, लाडवा के इंद्री चौक के पास नई बनी 3 मंजिला इमारत से करीब 50 साल के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस को अंदेशा हो रहा है कि व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या प्राकृतिक कारणों से हुई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आसपास के लोगों का कहना है कि इस इमारत में अक्सर मजदूरों या राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। ये व्यक्ति कुछ दिन पहले यहां देखा गया था। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, ताकि शव की पहचान या उसके आने-जाने का कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल में शव को रखवा दिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए बड़ा त्याग! इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने देश छोड़ चुना पैसा