मरने वालों में 6 महिलाएं 4 पुरुष शामिल
Yamuna Steamer Accident, (आज समाज), मथुरा: वृंदावन और मान के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक नाव पांटून पुल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। नाव में 30 लोग सवार थे। पंजाब से वृंदावन आए पर्यटक बांके बिहारी क्लब के सदस्य हैं। ये सभी 9 अप्रैल को शाम 6 बजे लुधियाना के जगराओं से रवाना हुए थे।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना की मदद मांगी गई है। स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च आॅपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा।
गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी वृंदावन आ रही है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी जगराओं (लुधियाना) से आए हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
वृंदावन हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने बंगाल के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’


