मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे 6 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में ठंड और सताएंगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 दिसंबर से बफीर्ली हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान से सटे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी और नारनौल शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बफीर्ली हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी। खासकर न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा और पाला पड़ने की स्थिति बन सकती ह
सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया प्रदेश का न्यूनतम तापमान
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ द्वारा 06 दिसंबर 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। हालांकि, यह अब भी सामान्य से 2.1 सेल्सियस नीचे बना हुआ है।
करनाल, नूंह और पलवल का दिन सबसे गर्म
हरियाणा के तीन जिलों करनाल, नूंह और पलवल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। रोहतक में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, लेकिन यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सिरसा में तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की सुरुचि ने शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर लगाया निशाना