Assembly Elections: बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

0
197
Assembly Elections: बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की
Assembly Elections: बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

एक्ट्रेस रूपा गांगुली को दी टिकट
Assembly Elections, (आज समाज), दिल्ली/कोलकाता/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/चेन्नई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं।

हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा।

बंगाल में वाम मोर्चे ने 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

वाम मोर्चे ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 294 सीटों के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।192 उम्मीदवारों की पहली सूची दो दिन पहले जारी हुई थी। दूसरी सूची में पासांग शेरपा, बसुदेव बर्मन और अनवरुल हक जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। पहली सूची में राज्यसभा के निवर्तमान सांसद बिकाश रंजन भट्टाचार्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की केंद्रीय समिति सदस्य मीनाक्षी मुखर्जी के नाम थे।

85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे

भारत निर्वाचन आयोग आगामी विधानसभा चुनावों में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सेवारत मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट देने की सुविधा देगा। ये सुविधा 85 साल से अधिक उम्र के वोटर्स और दिव्यांगजन (दिव्यांग) को मिलेगी।

ऐसे वोटर्स फॉर्म 12 डी भरकर और चुनाव अधिसूचना के 5 दिनों के भीतर अपने मतदान अधिकारी के माध्यम से रिटर्निंग आॅफिसर को जमा करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदान दल संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा तैयार की गई अनुसूची के अनुसार उनके घरों से वोट एकत्र करेंगे और इसे उम्मीदवारों के साथ भी साझा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 146 डॉलर प्रति बैरल पहुंच पर पहुंची कच्चे तेल की कीमत