BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

0
146
BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम
BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
BJP Candidates List, (आज समाज), नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा जाएंगे। आज पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है। उनके अलावा लिस्ट में शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।

राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा

ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी।

37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव

चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग आॅफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : हम पूरी ताकत के साथ सटीक हमले कर रहे : हेगसेथ