- इस माह मिल जाएगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP News President, अजीत मेंदोला, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को इस माह में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। सूत्रों की माने तो आने वाले हफ्ते में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। 10 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश वापस लौटने की संभावना है। पीएम के लौटने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेजी पकड़ लेगी। प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा पर निकले हुए हैं। हालांकि प्रधानमंत्री की यात्रा से पूर्व पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराने को लेकर गतिविधियां शुरू हो चुकी थी।
आधे से ज्यादा राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी
पिछले हफ्ते अधिकांश प्रदेशों में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पूरे करा लिए।कुछ प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा और कर्नाटक जैसे राज्यों का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेश वापसी के बाद होने की उम्मीद है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने आधे से ज्यादा राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है।पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा करना होता है।
दो साल पहले समाप्त हो गया था नड्डा का कार्यकाल
पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल दो साल पहले समाप्त हो गया था। लेकिन आम चुनाव,विधानसभा चुनावों और फिर आपरेशन सिंदूर के चलते उनका कार्यकाल बढ़ता ही गया।इस तरह दो साल का अतिरिक्त समय उन्हें मिल गया। लेकिन अब पार्टी ने नए अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में तेजी से काम कर रही है। पार्टी ने बीते सप्ताह 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पूरे करा लिए हैं। बीजेपी के 37 मान्यता प्राप्त राज्य हैं।
अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव में अब कोई अड़चन नहीं
मतलब अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में कोई अड़चन नहीं रह गई है। अब केवल पार्टी को यह तय करना है कि अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कब करनी है। समझा जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। अधिक संभावना यही है कि इस माह में ही पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा उसका पता चल जाएगा।
पांच राज्यों की राष्ट्रीय परिषद भेजेगी अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव
पांच राज्यों की राष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भेजेगी। पार्टी ने कई राज्यों में राष्ट्रीय परिषद का गठन कर लिया है। पार्टी संविधान के मुताबिक पार्टी का अध्यक्ष केवल वही व्यक्ति बन सकता है जो 15 साल से पार्टी का सदस्य हो। इसके चलते कई नाम चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन जैसे ही चुनावी प्रक्रिया में तेजी आई है।
ये भी पढ़ें : BJP Politics: अमित शाह चुनावी राज्यों में बिछाने लगे हैं विसात, तमिलनाडु के बाद बंगाल की बारी