BJP leader Navneet Rana: मौलानाओं के 19 बच्चे, तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं हो सकते?

0
130
BJP leader Navneet Rana
BJP leader Navneet Rana: मौलानाओं के 19 बच्चे, तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं हो सकते?

Navneet Rana On Hindu Children, (आज समाज), अमरावती: बीजेपी नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह देकर राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मौलानाओं के 19 बच्चे हो सकते हैं, तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं हो सकते? मंगलवार को अमरावती में पत्रकारों प्रश्न के उत्तर में उन्होंने जनसंख्या और धर्म के मुद्दे को लेकर उक्त बात कही। नवनीत राणा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र की राजनीति में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर बयानबाजी जारी है। राणा के बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

एक मौलाना ने खुलेआम किया है दावा 

नवनीत राणा ने परिवार के आकार को राष्ट्रीय सुरक्षा और धार्मिक जनसंख्या से जोड़ा और इसलिए हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा, एक मौलाना ने खुलेआम दावा किया है कि उसकी 4 पत्नियां और 19 बच्चे हैं। राणा ने तर्क दिया कि हिंदुओं को मौलाना के इस दावे का जवाब खुद कम से कम 3-4 बच्चे पैदा करके देना चाहिए, ताकि हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की जो साजिश की जा रही है उसका मुकाबला किया जा सके।

देश की रक्षा की खातिर पैदा करें 3-4 बच्चे 

नवनीत राणा ने कहा, मेरा सभी हिंदुओं से आग्रह है कि समुदाय विशेष के लोग खुले तौर पर कहते हैं कि उनकी इतनी पत्नियां हैं और इतने बच्चे हैं। उन्होंने कहा, मैं भी सुझाव देती हूं कि हिंदू परिवार भी देश की रक्षा की खातिर कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करें। पूर्व सांसद ने यह भी कहा, मुझे नहीं पता कि अपने 19 बच्चे और चार पत्नियां होने की बात कहने वाले वह मौलाना कौन हैं।

भारत को पाकिस्तान बनाने की योजना

नवनीत राणा ने कहा, इन लोगों की योजना अधिक से अधिक बच्चे पैदा करके भारत को पाकिस्तान बनाने की है। फिर हम केवल एक बच्चे पर क्यों संतुष्ट रहें। पूर्व सांसद ने इस दौरान मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच किसी मजबूत राजनीतिक गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच ऐसे होने के आसार नहीं नजर आते।

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: बीजेपी नेता और पूर्व एमपी नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी