कैंप लगाने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने रोका, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़/फाजिल्का : पंजाब के जिले फाजिल्का में आस उस समय स्थिति टकरावपूर्ण बन गई जब एक गांव में कैंप लगाने जा रहे भाजपा प्रदेश सुनील जाखड़ को पंजाब पुलिस ने रोक दिया। इस तरह रोके जाने से पंजाब भाजपा अध्यक्ष जहां नाराज हुए वहीं कार्यकर्ताओं ने भी वहीं बैठकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने इसे पंजाब सरकार की धक्केशाही बताया और कहा कि पंजाब सीएम भाजपा को लोगों के बीच जाने से रोक रहे हैं।

दरअसल आज बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ को फाजिल्का जिले के गांव रायपुर की ओर जाते हुए पुलिस ने रास्ते में रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी सीधे लोगों को केंद्र की योजनाओं के लिए सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर करवा रही है। इस पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आपत्ति जताई है। राज्य सरकार का कहना है कि यह काम राज्य सरकार का है और इससे डेटा लीक होने का खतरा है।

दिल्ली से आकर पंजाब को लूट रहे लोग : जाखड़

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मुझे भगवंत मान के पंजाबी होने पर संदेह है। पंजाब में पहले लूट के लिए विदेशी आक्रमणकारी आते थे। अब दिल्ली से लुटेरे आए हुए हैं, चंडीगढ़ में बैठे हुए। जो कहते हैं कि चुनाव जीतने के लिए साम, दंड, वेद सब करेंगे। अभी तो अरेस्ट हो रही है, सिर फटेंगे।

आम आदमी पार्टी उठा रही है सवाल

सवाल उठाया जा रहा है कि कोई राजनीतिक पार्टी कैसे लोगों को रजिस्टर कर सकती है। वीरवार को भी बीजेपी के कई नेताओं पुलिस हिरासत में लिया है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि हम आगे भी कैंप लगाएंगे। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे है। वहीं, बीजेपी द्वारा आज पूरे पंजाब में पंजाब सरकार के खिलाफ अर्थी फूक प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का कहना है कि आज फाजिल्का जिले के गांव रायपुर में उसी जगह पर गरीबों के हित के लिए पार्टी दोबारा कैंप लगाएगी, जिस कैंप से पार्टी के नेताओं को मान सरकार की पुलिस ने उठा लिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह खुद इस कैंप में जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : बाढ़ से हुए नुकसान की सरकार करेगी भरपाई : बरिंदर कुमार