Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 6 की रोशनी गई

0
117
Bihar News
Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, कई गंभीर
  • एसएचओ निलंबित, चौकीदार गिरफ्तार

Bihar News, (आज समाज), पटना: बिहार में एक बार जहरीली शराब जानलेवा बनी है। मोतीहारी के बालगंगा गांव में जहरीली शराब का सेवन करने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी और 15 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से कुछ लोगों की आंख की रोशनी चली गई है। बालगंगा गांव रघुनाथपुर थानांतर्गत आता है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की धर पकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। चौकीदार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तुरकौलिया थाने के एसएचओ उमाशंकर मांझी को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

कई लोग चोरी-चुपके करवा रहे उपचार 

जहरीली स्प्रिट के सेवन से गुरुवार को चंदू नाम के एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कुछ गंभीर थे। शुक्रवार सुबह तुरकौलिया थानांतर्गत प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी और हीरालाल महतो की मौत हो गई। इसके बाद मृतक संख्या बढ़कर चार हो गई है। सूत्रों के अनुसार, अब भी जहरीली शराब पीने से बीमार हुए कई लोग चोरी-चुपके उपचार करवा रहे हैं।

कुछ लोगों ने शराब समझकर स्प्रिट पिया 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने शराब समझकर स्प्रिट पी लिया है। स्प्रिट के सेवन के थोड़ी देर बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और परिवार वाले उन्हें पास के अस्पताल ले गए। इसके बाद कुछ की मौत हो चुकी है और कुछ अभी उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह जहरीली शराब पीने से पहले आंखों की रोशनी प्रभावित होती है।

पूरे गांव में गुस्सा व डर का माहौल

शराब से मौतों के बाद पूरे गांव में गुस्सा व डर का माहौल है। इलाके के लोगों का आरोप है कि वहां अरसे से अवैध शराब व स्प्रिट का धंध चल रहा है, पर इसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब लोगों की मौतों के पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि मौतों की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चले पाएगा।

ये भी पढ़ें : Bihar News: खगड़िया में लोगों ने फूंक डाली आग बुझाने पहुंची दकमल की गाड़ी