- 11 बजे तक जेडीयू को 81, बीजीपी को 78 सीटें
- आरजेडी को मिलती दिख रही हैं केवल 35 सीटें
Bihar Assembly Election Results 2025, (आज समाज), पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज राज्य की सभी 243 सीटों के लिए मतगणना का काम जारी है। अब तक (सुबह 11 बजे तक) रुझानों में एनडीए बहुमत हासिल करती दिख रही है। अब एनडीए (NDA) में शामिल जेडीयू (JDU) को 81 सीटें और भाजपा (BJP) को 78 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं महागठबंधन (Mahagathbandhan) पिछड़ रहा है।
कांग्रेस केवल सात सीटों पर बढ़त बनाए है
बिहार में महागठबंधन में शामिल मुख्य पार्टियों में आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) हैं। वहीं एनडीए में जेडीयू और भाजपा के अलावा शामिल लोजपा रामविलास 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस महज 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा हम और सीपीआईएम 4-4 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।
आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए भी हो रही मतगणना
बिहार में सुबह आठ से वोटों की गिनती चल रही है। बता दें कि बिहार चुनाव दूसरे चरण में हुए मतदान के साथ अन्य सात राज्यों की जिन आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, वहां भी आज मतगणना चल रही है। जिन राज्यों में उपुचनाव हुआ था था उनमें ओडिशा (Odisha), जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir), पंजाब (Punjab), राजस्थान (Rajasthan), तेलंगाना (Telangana), झारखंड (Jharkhand) और मिजोरम (Mizoram) शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश पर भरोसा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर भरोसा करती और लालू यादव के बेटे व बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके आजेडी नेता तेजस्वी यादव को राज्य के लोगों ने नकार दिया है। गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ ही पूरा बिहार भी लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें : Bihar Election Results 2025 Live: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, एनडीए आगे