कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा शर्मा के साथ लिए सात फेरे
Akshara Singh, (आज समाज), नई दिल्ली: वृंदावन के मशहूर युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शिप्रा शर्मा के साथ पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है। बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लेकर देवकीनंदन ठाकुर और अनिरुद्धाचार्य सहित कई कथावाचक विवाह समारोह में पहुंचे। सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़ी की शादी की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंद्रेश उपाध्याय से माफी मांगी है। नवविवाहित जोड़ी को शुभकामनाएं देते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षर सिंह ने पोस्ट शेयर किया है।
साथ ही इंद्रेश उपाध्याय से माफी मांगी है। गौरतलब है कि इंद्रेश उपाध्याय का विवाह समारोह जयपुर के फाइव स्टार होटल ताज आमेर में आयोजित हुआ। इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का वैदिक विवाह हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 पंडितों ने दोनों की शादी कराई। विवाह के बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। इंद्रेश, मशहूर कथावचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं।
शादी में नहीं आ पाने पर मांगी माफी
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इंद्रेश उपाध्याय व शिप्रा शर्मा के विवाह का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षरा ने लिखा है, प्यारे भैया भाभी को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं। और माफी ना आ पाने के लिए। भाभी से मिलने जल्द आ रही हूं।
दुल्हन से जल्द मुलाकात का वादा किया
अक्षरा सिंह शादी समारोह में क्यों नहीं जा पार्ई इसका कारण तो उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। मगर, उन्होंने इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन से जल्द मुलाकात का वादा जरूर किया है। हालांकि, अक्षरा के इंस्टाग्राम पोस्ट से यह जरूर मालूम चलता है कि बीते कुछ दिनों वे खुद अपनी एक करीबी दोस्त के शादी समारोह में उपस्थित रहीं। इसकी झलकियां भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।