• सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है भाजपा सरकार मुख्य उद्देश्य : मोहित चौधरी

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने शुक्रवार को ओबरा, ढाणी ओबरा, सलेमपुर, हरियावास, सिधनवा, मंढोली कला, कासनी कला, कासनी खुर्द, गोकुलपुरा, शेरला, नुनसर, विधनोई, लाडावास आदि गांवों का दौरा किया।

यह जानकारी देते हुए सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के मीडिया प्रभारी प्रविंद्र मांढी ने देते हुए बताया कि जनसंपर्क अभियान के युवा युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत करवाया तथा उन्हे योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने का आह्वान किया।

वही इस दौरान मोहित चौधरी ने ग्रामीणों क समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों को निर्देश देते हुए अधिकत्तर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता मोहित चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जनहित में शुरू की गई विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है तथा उसी नारे के अनुरूप चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश व प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत्त है। कार्यक्रम के दौरान मोहित चौधरी ने आपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की सराहना की।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : स्वास्थ्य विभाग भिवानी ने डेंगू बीमारी के प्रति किया जागरूक