- थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनरैल सिंह व नपा चेयरमैन प्रदीप तायल रहे मौजूद
Bhiwani News (आज समाज) लोहारू। पुराना शहर स्थित रामलीला ग्राउंड में आदर्श रामलीला कमेटी के सौजन्य आयोजित होने वाली 53वीं रामलीला का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी जरनैल सिंह एवं नपा चेयरमैन बंटी तायल ने गणेश पूजन कर रामलीला का विधिवत रूप से मंचन शुरू करवाया। 23 सितंबर से 3 अक्टूबर 11 दिनों तक श्रीराम के जीवन व्रत पर प्रकाश डाला जाएगा। मंच संचालन डॉ. राजीव वत्स ने किया।
रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह मंचन, भगवान विष्णु उनका मोह गर्व तोड़ते हैं और विश्व मोहिनी द्वारा उनके घमंड को दूर किया जाता है। रावण कुंभकर्ण विभीषण को वरदान दे कर पहले दिन की रामलीला का समापन होता है। गणेश पूजन के बाद नारद मोह का मंचन हुआ। हरी जैसा सुंदर मुख मांगने पर भगवान विष्णु ने देवर्षि नारद को एक विचित्र रूप दे दिया। अपना यह रूप देख नारद मुनि कुपित हो गए।
विष्णु भगवान ने राम के रूप में अवतार लिया
उन्होंने पालनकर्ता भगवान विष्णु को धरती पर मानव रूप में जन्म लेने का श्राप दे दिया। नारद मुनी ने कहा कि बगैर वानर मुख वाले व्यक्ति के सहयोग बगैर विष्णु अवतार का कार्य पूर्ण नहीं होगा। नारद मुनि के वचनों को सार्थक करने को विष्णु भगवान ने राम के रूप में अवतार लिया। थाना प्रभारी जरनैल सिंह एवं नपा चेयरमैन प्रदीप तायल ने बताया कि आज समय की जरूरत है कि हम युवा पीढ़ी को किस ओर मोड़ना चाहते हैं। रामलीला जैसे आयोजन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
आदर्श रामलीला कमेटी बधाई की पात्र है
थाना प्रभारी ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। रामलीला मंचन के लिए आदर्श रामलीला कमेटी बधाई की पात्र है। रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान संतलाल सैनी, निदेशक बिहारी लाल, युधिष्ठिर पाल, सचिव पवन शर्मा, डॉ. राजीव वत्स, सचिव पवन शर्मा, बीईओ विजय प्रभा, व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, पूर्व चेयरमैन दौलत राम सोलंकी, कमलेश भोड़ूका, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद राजेश सैनी पार्षद महेश गांधी, पार्षद सुनील सोलंकी, संजय खंडेलवाल, रत्नलाल अग्रवाल, वासु मतानी, मा. प्रहलाद शर्मा, ब्राह्मण महासभा प्रधान सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज अनिल सोनी रिंकू तायल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Faridabad News : राज्य स्तरीय मॉडल के रूप में विकसित होगा सराय स्थित राजकीय विद्यालय : विक्रम सिंह