• जून में नौतपा की बजाय मानसूनी परिस्थितियां क्लाइमेट चेंज का है संकेत : डॉ. लोकेश भिवानी

(Bhiwani News) भिवानी। पर्यावरणीय चेतना की नई लहर के बीच स्टैंड विद नेचर संगठन ने अपने वार्षिक क्लाइमेट एक्शन कैलेंडर-2025-26 का भव्य विमोचन किया। इस दौरान संगठन की केंद्रीय विचार गोष्ठी का आयोजन भिवानी में संगठन कार्यालय में हुआ, जिसमें स्टैंड विद नेचर भिवानी के पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टैंड विद नेचर के संस्थापक डॉ. लोकेश भिवानी ने की।

उन्होंने कहा 2019 में जब हमने साइकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का बिगुल बजाया था, तब इस पर कम चर्चा थी। आज क्लाइमेट चेंज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे चुका है। जून में नोतपा की बजाय मानसूनी परिस्थितियां, इसी बदलाव का संकेत हैं। अब देरी का वक्त नहीं निर्णायक कार्यों की घड़ी है।

संगठन ने वर्षभर चलने वाले अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की

इसी क्रम में संगठन ने वर्षभर चलने वाले अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की और उनके सफल क्रियान्वयन हेतु विद्या देवी को राष्ट्रीय समन्वयक तथा रविशु सांगवान को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया। स्टैंड विद नेचर के प्रमुख अभियान की जानकारी देते हुए डॉ. लोकेश भिवानी ने बताया कि एक पेड़ दादा-दादी के नाम के कोऑर्डिनेटर विष्णु बौंदिया, शिव कुमार चित्रकार रहेंगे। पर्यावरण पंचायत के कॉर्डिनेटर विद्या देवी को नियुक्त किया गया।

एक शाम पर्यावरण के नाम के कॉर्डिनेटर पंकज प्रेम रहेंगे। वॉक फॉर क्लाइमेट के कॉर्डिनेटर योगेश कुमार व एडवोकेट निश्चय रहेंगे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की मीटिंग आयोजित