- केंद्रीय कैबिनेट में देश हित में लिए जाते है फैसले : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी
- कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना को अपनी जीत बताने पर उठाए सवाल
- कहा : कांग्रेस ने खुद की सरकार रहते जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई
- पानी लेने के लिए जो कारवाई होनी चाहिए, वो कारवाई हमारी सरकार कर रही है : किरण चौधरी
(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पीएम व सीएम की सराहना कर आज फिर कांग्रेस पर गरजी। उन्होंने जातिगत जनगणना को देश हित में बताया और कहा की हरियाणा कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा। बता दें कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी वीरवार को भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रही थी। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याओं को मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करवाया और कुछ समस्याओं को जल्द सरकार के तौर पर समाधान करने का भरोसा दिया। वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी केन्द्र व प्रदेश सरकार की सराहना कर कांग्रेस की जमकर खिंचाई की।
किरण चौधरी ने सबसे पहले केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में जातिगत जनगणना करवाने के फैसले का स्वागत किया। किरण चौधरी ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में जो भी फैसला लिया जाता है वो देश हित में होता है। वहीं जातिगत जनगणना करवाने के फैसले पर कांग्रेस द्वारा अपनी जीत बताने पर किरण चौधरी ने सवाल खड़े किए। किरण ने कहा कि कांग्रेस देश में 70 साल राज करके भी मांग ही उठाती रही। ये उनकी मांग थी तो फिर अपनी सरकार रहते पूरी क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने व विकसित बनाने का काम केवल पीएम मोदी कर रहे है।
वहीं पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी बंद करने पर हरियाणा कांग्रेस द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने व सर्वदलीय बैठक करने की मांग पर किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा। ये केवल बोलते रहते हैं। किरण ने कहा कि पानी हमारा हक है और हक हमें ज़रूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पानी लाने के लिए जो कार्रवाई करनी चाहिए वो कार्यवाही हमारी सरकार कर रही है। वही सिरसा जिला में भाजपा नेता मनीष सिंगला द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाने और वो वीडियो वायरल करने के मामले पर किरण ने कहा कि ये मेरे संज्ञान में नहीं।
Rewari News : भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव