- धर्म-कर्म के नाम पर गौवंश की सेवा होनी चाहिए प्राथमिकता : संजय परमार
(Bhiwani News) भिवानी। निर्जला एकादशी पर शुक्रवार को गौवंश की सेवा का अभियान चलाते हुए गौसेवकों ने गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत शहर भर के बेसहारा गौवंश को गुड व जौ के मिश्रण से बने आयुर्वेदिक सत्तू को पिलाया गया। अभियान को स्थानीय हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने हरी झंडी दिखाकर की, जिसके बाद गौरक्षकों ने शहर भर में घूमकर बेसहारा गौवंश को सत्तू पिलाया तथा हालुवास गेट स्थित नंदीशाला में अभियान का समापन किया।
सनातन धर्म में निर्जला एकादशी के दिन पानी पिलाने को सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता
बता दे कि इस इस सत्तू को अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरी महाराज द्वारा गुड़, जौ व हल्दी सहित विभिन्न आर्युवैदिक औषधियों से बनाया था, जिससे गौवंश की रोग प्रतिरोधकक्ष क्षमता बढऩे के साथ ही उनकी पाचन शक्ति में भी वृद्धि होती है। वही हर वर्ष की तरह इस बार भी चिनार फ्रेबिक्स से नंदकिशोर अग्रवाल ने गौवंश को सत्तू पिलाने के लिए पानी का टैंकर मुहैया करवाया। अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में निर्जला एकादशी के दिन पानी पिलाने को सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना जाता है तथा यह पुण्य उस समय और अधिक बढ़ जाता है, जब सेवा गौवंश की हो।
गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने कहा कि जब भी धर्म-कर्म की बात आती है तो इंसान सिर्फ दूसरे इंसान की सेवाभाव की सोच रखता है, जबकि धर्म-कर्म के नाम पर गौवंश की सेवा करने का विचार सबसे पहले आना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों एवं आम लोगों से अपील की कि प्रतिदिन गो माता के लिए एक-एक रोटी निकाले, इससे जहां गोमाता को आहार मिलेगा, वहीं उन्हें गो सेवा करने का मौका भी मिलेगा।
यह भी पढ़े : Bhiwani News : नशा मुक्त अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ