• एचकेआरएन को भंग करने सहित अन्य मांगों को लेकर 20 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लेंगे भाग : गोयत

(Bhiwani News) भिवानी। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की मीटिंग तोशाम बिजली प्रांगण में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट-एक प्रधान समयपाल व यूनिट-2 के प्रधान रामलाल ने किया। मंच का संचालन विकास नैन ने किया। मीटिंग में भारत के पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में चिंता जताई और इसमें जो जान-माल की हानि हुई, इसके लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मीटिंग में बतौर वक्ता के रूप में सर्कल सचिव अशोक गोयत व राज्य सचिव लोकेश ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत्त है, जिनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, समान काम-समान वेतन लागू करना, ठेका प्रथा बंद करना, एचकेआरएन को भंग करना आदि मांगें है। लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

रोष स्वरूप कर्मचारियों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का मन बनाया

उन्होंने कहा कि इसी रोष स्वरूप कर्मचारियों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का मन बनाया है तथा वे इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सरकार को कर्मचारियों की एकता व ताकत दिखाएंगे। इस मौके पर यूनिट प्रधान रविंद्र यादव ने देश की तत्कालीन परिस्थितियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कमल पंघाल, नरेश सैनी, बलदेव जेई, राजेश जेई, राजेश पहलवान, राजेश दुल्हेड़ी, अभय यूडीसी, राजबीर, मोनू तंवर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Jind News : जींद में सिविल सर्जन ने किया अस्पताल निरीक्षण