(Bhiwani News) भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एन.सी.सी, एन.एस.एस व शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग व छात्राओं ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।

योग दीर्घायु का वरदान

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की महत्वता को दर्शाता हैं। योग न केवल हमें मानसिक शांति प्रदान करता हैं अपितु दीर्घायु का वरदान भी देता हैं। इस अवसर पर मुख्यत ताड़ाासन, बज्रासन, उतानपाद, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि आसन छात्राओं द्वारा किए गए।

कार्यक्रम संयोजिका सी.टी.ओं डॉ. रिंकू अग्रवाल डॉ. दीपू सैनी व डॉ. रेनू रहीं। कार्यक्रम में योगाभ्यास योगा प्रशिक्षिका ममता द्वारा करवाया गया। जिसमें प्राध्यापिका अनीता वर्मा, नेहा, डॉ. ममता वधवा उपस्थित रही।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मान्यता दिलवाना प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का है परिणाम : सुनील शास्त्री