• कांग्रेस ने किसान आंदोलन के बहाने दुष्यंत और जेजेपी का विरोध करवाया : नैना चौटाला

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी पहुंची जेजेपी नेत्री नैना चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने दुष्यंत को रोकने व भाजपा की मदद के चक्कर में कांग्रेस का भ_ा बैठा। साथ ही कहा कि टोलों पर धरने की जगह भाजपा भी षड्यंत्र करके जीत गई। बीते लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हारी जेजेपी अब नए सिरे से संगठन खड़ा कर रही है। जिसको लेकर 15 जून ये 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चला जा रहा है। इसको लेकर नैना चौटाला भिवानी जिला के सबसे बड़े गांव धनाना पहुंची। यहां उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। नैना चौटाला ने कई महिलाओं को जेजेपी में शामिल किया।

कांग्रेस को हरियाणा में 70 सीटें जीतने का बहम था

इस दौरान मीडिया से बातचीत में नैना चौटाला ने माना की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेजेपी का घोर विरोध था। मैंने खुद ये विरोध झेला है। इन्होंने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस व भाजपा का हाथ था। कांग्रेस किसान आंदोलन के बहाने दुश्मन को रोकने लगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में 70 सीटें जीतने का बहम था। जिसके चक्कर में वो कई सीटें भाजपा को दे गई और इसी कारण कांग्रेस का भ_ा बैठा।

नैना चौटाला ने भाजपा को भी निशाने पर लिया और कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जहां जहां किसान टोलों पर धरने पर बैठे थे। वहां भाजपा जीती है। उन्होंने कहा कि ये भी भाजपा की अंदरूनी साजिश थी। उन्होंने कहा कि अब बदलाव आएगा। लोग अब धीरे धीरे समझ रहे हैं कि दुष्यंत का विरोध गलत किया। अब लोग जेजेपी से संपर्क कर वापस पार्टी में लोट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग कहने लगे हैं कि दुष्यंत ही सही है।

हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर नैना चौटाला ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कौशल से सभी युवाओं को हटा दिया। हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हर रोज मर्डर हो रहे हैं। आज ना महिला सुरक्षित हैं ना व्यापारी। किसानों का बुरा हाल है। पर सीएम को पता ही नहीं कि हरियाणा किस दिशा में जा रहा है।

यह भी पढ़े : Jind News : रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर