- डीएससी व ओएससी समाज को हक दिलाने में अहम साबित होगा सीएम का फैसला : सुरेश ओड
(Bhiwani News) भिवानी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने जारी ब्यान में कहा हकि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के योग्य युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार आगे लाकर इन वर्गो का उत्थान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हरियाणा में सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के 20 फीसदी आरक्षण में आरक्षण लागू करने के बाद अब प्रदेश सरकार ने गु्रप डी के 7596 पदों में से 1209 पद वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के लिए आरक्षित किए है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह सराहनीय फैसला डीएससी व ओएससी वर्गो के योग्य युवाओं को आगे लाकर उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबृत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। जिसके लिए वे बधाई व आभार के पात्र है। भाजपा नेता सुरेश ओड ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी मंजूरी दे दी है साथ ही इन पदों पर हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा भी की है।
ओड ने बताया कि उपरोक्त भर्तियों में इन दोनों जातियों के अलावा पिछड़ा वर्ग-ए व पिछड़ा वर्ग बी सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग, खिलाडिय़ों व पूर्व सैनिकों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। भाजपा नेता सुरेश ओड ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला समाज के सभी वर्गो विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गो को उनका हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Bhiwani News : ऑपरेशन सिंदूर पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का भिवानी में बड़ा ब्यान