- जूस की रेहड़ी लगाने वाली रिंकू ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हासिल किए दो गोल्ड मैडल
(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी के रोहतक गेट पर जूस की रेहड़ी लगाने वाली लडक़ी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए। बता दे कि स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में पुराना बस स्टैंड की रहने वाली रिंकू ने प्रतिभागिता की। रिंकू चैंपियनशिप में उसने 58 किलो वर्गभर में भाग लिया था। इसमें उन्होंने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में ही प्रथम स्थान गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
माता रोहतक गेट पर ही गारमेंट्स कपड़ों की एक रेहड़ी लगाती है
भिवानी पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ी का फूल माला और नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रिंकू के पिता नहीं है तथा उनकी माता रोहतक गेट पर ही गारमेंट्स कपड़ों की एक रेहड़ी लगाती है। यही नहीं रिंकू भी अपना खर्चा निकालने के लिए रोहतक गेट पर ही मौसमी के जूस की रेहड़ी लगती है। अपनी उपलब्धि पर रिंकू ने बताया कि वह सुबह 5 उठकर सब्जी मंडी जाती है तथा वहां से मौसमी लेकर के आती है और सुबह ही रोहतक चौक पर अपनी रेहड़ी लगा लेती है।
शाम 3 बजे तक वह जूस की रेहड़ी पर काम करती है, उसके बाद 2 घंटे रोजाना जिम में जाकर अभ्यास करती है, उसके बाद वह उसकी मां की रेहड़ी पर उनका हाथ बटाती है। रिंकू ने कहा कि उनका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मैडल दिलाकर देश का नाम रोशन करना है।
यह भी पढ़े : Jind News : कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती होने की दी जानकारी