(Bhiwani News) लोहारू। यदि बुराई एक मिनट में 100 कोस तक जाती है तो अच्छाई का भी पहुंचना जरूरी है। गांव सिधनवा निवासी मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए कीमती कागजात और करीब 22 हजार से भरा पर्स संबंधित महिला को फोन करके लौटाया। गौरतलब है कि गांव नूनसर निवासी सज्जन सिंह यादव दिल्ली पुलिस में नौकरी करते हैं। दो रोज पहले सज्जन सिंह की पत्नी सुषमा यादव घर आई थी, दिल्ली से आते समय वह ओबरा में एक रेहड़ी पर सामान लेने लगी और वहीं पर अपना पर्स भूल गई।

एक कागज पर फोन नंबर था, उस फोन नंबर पर संपर्क किया

उसके कुछ देर बाद मत्स्य अधिकारी बलबीर सिंह उसी रेहड़ी पर सामान खरीदने के लिए पहुंचे। वहां पर उसने महिला पर्स रखा दिखाई दिया। इस पर उसने रेहड़ी संचालक से पर्स के बारे में जानकारी ली तो रेहड़ी संचालक ने भी पर्स से संबंधित अनभिज्ञता जताई। इस पर बलबीर सिंह ने पर्स को खोलकर देखा तो उसमें करीब 22000 और कुछ जरूरी कागजात थे। एक कागज पर फोन नंबर था, उस फोन नंबर पर संपर्क किया और महिला को उसके पर्स के बारे में बताया। महिला को उसका पर्स लौटाया।

पर्स मिलने पर सुषमा यादव ने बलबीर सिंह का बहुत ही आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पैसों से अधिक कीमती इसमें रखे जरूरी कागजात थे। आज ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनमें अभी भी ईमानदारी जिंदा है।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में भी विवेकानंद स्कूल ने लहराया अपना परचम, 35 विद्यार्थी मेरिट सूची में