• हरियाणा को नशा मुक्त बनाना ही पुलिस व जागरूकता कार्यक्रम का लक्ष्य : आईजी वाई पूरण कुमार

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय नशे के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वाई पूरण कुमार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान भिवानी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैराथन दौड़ हुई, जिस को पुलिस महानिरीक्षक वाई पूरण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ से पहले पुलिस विभाग के द्वारा विभिन्न कल्चरल एक्टिविटी करवाई। जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न ग्राम पंचायत और पार्षदों को सम्मानित किया गया।

युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया

इस मौके पर रोहतक रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार ने कहा हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा पुलिस के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मैराथन दौड़ में युवाओं ने 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर लोगों को नशे दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मकसद है कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस का लक्ष्य है कि नशे को हरियाणा से खत्म किया जा सके। हरियाणा पुलिस व सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि जो युवा नशे की लत में पड़े हैं और वे छोडऩा चाहते हैं, तो उन्हें खेल की तरफ बढ़ा दे रहे हैं। ताकि युवा नशे से दूर रहें।

उन्होंने कहा की हरियाणा पुलिस और भिवानी इसमें अपना पूर्ण योगदान निभा रहा है। उन्होंने बताया की भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जो भिवानी शहर का चक्कर लगाते हुए सेठ किरोड़ीमल पार्क पर ही समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि 206 ग्राम पंचायत और 31 वार्डों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के प्रति अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया है। साथ भी यह ध्यान रखा जाएगा कि इन एरिया में दोबारा नशे का कारोबार ना बड़े।

यह भी पढ़े : Jind News : रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान