(Bhiwani News) भिवानी। पूर्व पार्षद रामू जेवड़ीवाला (रामअवतार गोयल) को जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के बीच सेतु का काम करेगी, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान अधिक सुगमता से हो सकेगा। बता दे कि रामू जेवड़ीवाला (रामअवतार गोयल) भिवानी में एक सुपरिचित चेहरा हैं, जिन्होंने पूर्व में पार्षद के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर भटकना न पड़े

उनकी यह नई भूमिका उन्हें जिले के नागरिकों की शिकायतों और कठिनाइयों को सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर देगी, साथ ही उनके निवारण में भी सहायता प्रदान करेगी। इस नियुक्ति पर रामू जेवड़ीवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर भटकना न पड़े तथा वे हर संभव प्रयास करेंगे कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उन पर त्वरित कार्रवाई हो।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : वैश्य महाविद्यालय में स्नातक के विद्यार्थियों के रविवार को भी होंगे दाखिले : त्रिखा