भिवानी : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी ने की बैठक

0
408
Bhiwani
Bhiwani
पंकज सोनी, भिवानी :
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को यहां कमला नगर स्थित दुर्गा मंदिर मेंमंडल अध्यक्ष विनोद चावला की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  बैठक की शुरूआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। बैठक मेंप्रमुख तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, भाजपा विधायक घनश्यामदास सर्राफ,  युवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन मुकेश गौड़, जिला उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने पिछले एक साल के  दौरान नगर मंडल द्वारा करवाए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में नगर मंडल महामंत्री कृष्ण नंबरदार ने कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों
की आत्मा की शांति के लिए शोक प्रस्ताव रखा और दो मिनट का मौन रखा, प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन द्वारा कोरोना काल में किए हुए कार्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव उपाध्यक्ष संजय गिरधर द्वारा रखा गया। महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान नेमहिलाओंको सम्मान दिए जाने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। कोरोना काल के दौरान प्लाजमा डोनेट किए जाने पर जिला के पहले दानदाता नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, पौधारोपण के लिए विजय सिंहमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्मला लखेरा, विजय सिंहमार, राजेश जांगड़ा, रेखा गुप्ता, जिला महिला मोचार्की अध्यक्ष बबीता तंवर, केश कला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, नविता रानी, नंदलाल आर्य, राजेंद्र आर्य, राजेंद्र शर्मा, धीरज सैनी, पार्षद मुकेश रहेजा, पार्षद प्रवीण चावला, कृष्ण सैनी, अनिल सोलंकी, धर्मेंद्र जिंदल, अनिल सोनी, संजय शर्मा, सत्यनारायण गुज्जर, रोहित अग्रवाल, हरिसिंह उर्फ मोडा पहलवान, विनोद शर्मा, विनोद जांगड़ा, पूजा झा, पवन सैनी, विशालजीत सिंह तंवर समेत मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

SHARE