भिवानी : अखंड भारत दिवस व आजादी का पर्व मनाने को लेकर भारत माता सेवा मंडल ने की बैठक

0
550
Bhiwani Bharat Mata Seva Mandal
Bhiwani Bharat Mata Seva Mandal

पंकज सोनी, भिवानी:
भारत माता सेवा मण्डल  की एक बैठक एम सी कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में अखंड भारत दिवस एवम आजादी का पर्व मनाने पर हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भीष्म सचदेवा ने की। बैठक की  जानकारी देते हुए  मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता   पदम सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम  सभी वरिष्ठ साथियों, मातृशक्ति एवम बच्चों को साथ लेकर विगत वर्षों की भांति मनाया जायेगा। अखंड भारत दिवस मनाने से समाज में सार्थक सन्देश देने का प्रयास किया जाएगा। देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए  अखंड भारत का संदेश दिया जायेगा। दोनों ही कार्यकम की तैयारी  पूरी कर ली गई है। जिला अध्यक्ष  नंदकिशोर आर्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण मल शर्मा ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल परमार सहित जिले के अन्य  पदाधिकारी सुमेर सैनी, वेद प्रकाश तंवर,सतनारायण शर्मा ,धर्म पाल वधवा,गणपत जसूजा, कर्मवीर तंवर ,नगर उपाध्यक्ष सुरेश वधवा ,चंद्रभान ,दीपक कुमार ,सुनील कुमार ,सुरेंद्र परमार ,दीपक कुमार ,अनिल  कुमार धरमबीर प्रजापति ,महावीर तेनेजा ,शंकरदास आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

SHARE