भिवानी : अंशुल लोहिया बने राष्ट्रीय कवि संगम के जिला सरक्षंक

0
433
bhiwani
bhiwani

पंजक सोनी, भिवानी :
प्रसिद्व समाजसेवी अंशुल लोहिया को राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय महामंत्री विकास यशकीर्ति द्वारा जिला सरक्षंक नियुक्त किया गया है। संस्था के प्रांतीय महामंत्री विकास यशकीर्ति ने बताया कि अंशुल लोहिया की रूचि, निष्ठा, लग्न व कवियों के प्रति सम्मान को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है। संस्था का मुख्य उदेश्य पूरे भारत भर में कवि सम्मेलनों का आयोजन करवाना व नए कवियों को मौका देना है। लोहिया ने भी बहुत से कवि सम्मेलनों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल जो संस्था को अपना योगदान व समय देते आ रहे है। इस अवसर पर लोहिया ने कहा कि जल्द ही भिवानी में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि विकास यशकीर्ति द्वारा अंशुल लोहिया का पटका पहनाकर स्वागत किया गया व उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि मनोज भारत, महेन्द्र सागर, विनोद आचार्य, वंश गुप्ता, अशोक रोहिल्ला, सचिन गुप्ता, वरूण गुप्ता, पुरूषोतम दास मित्तल, केन्द्रमणी एडवोकेट, सीताराम, सचिन सिंगला, संजीव धवन सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद थें।

SHARE