Bharat Jodo Yatra Today Udpate: राहुल गांधी ने श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा

0
272
Bharat Jodo Yatra Today Udpate
राहुल गांधी ने श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा

आज समाज डिजिटल, श्रीनगर, (Bharat Jodo Yatra Today Udpate): भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत आज राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहरा दिया। शहर के पंथा चौक से आज सुबह शुरू राहुल की यात्रा शुरू हुई। यात्रा आज श्रीनगर शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी

कल सार्वजनिक रैली, 23 राजनीतिक दल आमंत्रित

तीस जनवरी को एसके स्टेडियम में सार्वजनिक रैली की जाएगी। इसमें 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद यात्रा का समापन होगा। इससे पहले सुरक्षा में चूक के घटनाक्रम के बाद शनिवार को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुरसू गांव अवंतिपोरा से यात्रा बहाल हुई।

कश्मीर में यात्रा ताजी हवा की सांस की तरह : महबूबा

पुलवामा से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती और पार्टी से बड़ी संख्या में कल कार्यकर्ता राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुए। इसके अलावा पुलवामा में ही कल प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में ताजी हवा की सांस की तरह है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को 2019 के बाद पहली बार घरों से बाहर निकलने का मौका मिला है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहले से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों की ओर से यात्रा के शुरूआती बिंदु तक जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया था। केवल अधिकृत वाहनों और पत्रकारों को ही यात्रा स्थल तक जाने की अनुमति दी गई। राहुल के चारों ओर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगे व पार्टी के झंडे लेकर यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – Mann Ki Baat 97th Episode: चुनौतियों के बावजूद पद्म पुरस्कार विजेताओं में आदिवासी समाज आगे : मोदी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE