Bhangar Bomb Blast, (आज समाज), कोलकाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक शौकत मोल्लाह के आवास सहित उनसे जड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एनआईए के इस एक्शन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है।
19 मार्च को हिंसा के दौरान हुआ था धमाका
भांगर में 19 मार्च को चुनावी हिंसा के दौरान धमाका हुआ था और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया है कि धमाके के पीछे छिपे पूरे सिंडिकेट की धर पकड़ के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी एक साथ शौकत मोल्लाह के 9 विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। संदिग्धों के घरों व उनके ठिकानों की गहन तलाशी लेकर विस्फोट से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। शौकत मोल्लाह के आवास पर इसी क्रम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज छापेमारी की है।
दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे
सूत्रों के अनुसार एनटीए की टीमें शौकत के ठिकानों से अहम दस्तावेजों के अलावा डिजिटल सबूत खंगालने में जुटी हैं। एनआईए की कार्रवाई से अधिकारियों को भांगर विस्फोट मामले में बहुत जल्द कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। शौकत की पत्नी सायरा बानू मोल्लाह इन एनआईए की कार्रवाई पर अपना बयान दिया है।
अरसे से राजनीतिक हिंसा के लिए जाना जाता रहा है भांगर
सायरा बानू ने कहा है कि उन्हें एनआईए ने सिर्फ बुलाया था और इसके अतिरिक्त उन्हें कोई कुछ पता नहीं है। विस्फोट एक व्यक्ति की मौत के अलावा कई अन्य घायल भी हुए थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। चुनावी हिंसा व धमाके के बीच संभावित कनेक्शन की गहन जांच की जा रही है। बता दें कि बंगाल का भांगर इलाका लंबे समय से राजनीतिक हिंसा के लिए जाना जाता रहा है।
यह भी पढ़ें : Delhi Hotel Fire Updates: इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाका होने के बाद भड़की आग : होटल शेफ


