Shani Dev: शनि की टेढ़ी चाल से हो जाएं सावधान, 27 जुलाई से 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन!

0
138
Shani Dev: शनि की टेढ़ी चाल से हो जाएं सावधान, 27 जुलाई से 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन!
Shani Dev: शनि की टेढ़ी चाल से हो जाएं सावधान, 27 जुलाई से 5 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन!

शनि को कर्मों के आधार न्याय करने का देवता माना गया है
Shani Dev, (आज समाज), नई दिल्ली: शनि देव को कर्मों के आधार पर न्याय करने का देवता माना जाता है। वह 27 जुलाई 2026 से टेढ़ी चाल या वक्री होने वाले हैं। शनि के वक्री होने से रफ्तार से चल रहे काम में देरी, इमोशनल दबाव, करियर में रुकावट जैसी परेशानी खड़ी हो सकती है। यह वक्री चाल मुख्य रूप से मेष राशि में होने वाली है, जो कर्म, स्वतंत्रता और जल्दबाजी में लिए फैसलों से जुड़ी राशि है।

चूंकि शनिदेव हमेशा धैर्य और व्यवस्था पसंद करते आए हैं, जबकि मेष राशि गति और जोखिम लेना पसंद करती है इसलिए इस गोचर के दौरान कई लोगों की टेंशन बढ़ सकती है।

  • मेष राशि: दरअसल, शनिदेव मेष राशि में वक्री हो रहे हैं इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को अपने व्यक्तिगत टारगेट हासिल करने में देरी हो सकती है। अपनी पहचान को लेकर भ्रम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही साथ ऐसा महसूस हो सकता है कि आत्मविश्वास की कमी है। ऐसे में धैर्य रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। वहीं, अगर बचाव की बात करें तो बिना सोचे-समझे फैसले नहीं लेने हैं और अचानक किसी काम को नहीं छोड़ना है। इसके अलावा भावनाओं में बहकर किसी पर गुस्सा नहीं करना और जोखिम भरे फाइनेंशियल फैसलों से बचना है।
  • कर्क राशि: शनि की टेढ़ी चाल की वजह से कर्क राशि वाले भावनात्मक रूप से दबाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां, करियर का दबाव और रिश्तों की सीमाएं प्रमुख विषय बन सकती हैं। मानसिक थकावट से बचने के लिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इस दौरान इमोशनल ज्यादा नहीं होना है और दूसरों की समस्याओं की जिम्मेदारी लेने से बचें।
  • तुला राशि: शनि के वक्री होने के दौरान रिश्तों और पार्टनरशिप पर भी प्रभाव पड़ सकता है। तुला राशि के जातक इमोशनली डिस्टर्ब रह सकते हैं। जिस काम कोर कर रहे हैं उसमें सहयोगियों का कम सहयोग मिल सकता है। हालांकि दूसरों को खुश करने के बजाय स्थिरता का चुनाव इस दौरान बेहतर साबित हो सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और धैर्य के साथ काम लें।
  • मकर राशि: शनिदेव मकर राशि का स्वामी ग्रह हैं इसलिए यह वक्री चाल आपको विशेष रूप से अपने से जुड़ी हुई महसूस हो सकती है। मकर राशि वाले लोग अपने करियर के लक्ष्यों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और दीर्घकालिक महत्वाकांक्षाओं पर फिर से विचार कर सकते हैं। मकर राशि के लोगों को सलाह है कि अगर आप धीरे-धीरे प्रगति की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है आपको असफलता हाथ लग रही है। इस दौरान ध्यान देने वाली बात ये है कि खुद के ऊपर ज्यादा बोझ नहीं डालना है. इससे राहत महसूस करेंगे।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को मानसिक दबाव, संचार संबंधी समस्याएं और भविष्य की योजनाओं को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है। शनि की टेढ़ी चाल इस राशि वालों को व्यक्तिगत और प्रोफेशनल अपेक्षाओं के बारे में अधिक यथार्थवादी बनने के लिए प्रेरित कर सकती है। लोगों को ज्यादा भरोसा देने से बचें और जरूरी फैसले लेने से पहले स्पष्टता पर ध्यान केंद्रित करें।