Sajid Nadiadwala Birthday: फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

0
144
Sajid Nadiadwala Birthday: फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना
Sajid Nadiadwala Birthday: फिल्ममेकर बनने से पहले साजिद नाडियाडवाला ने की थी कानून की पढ़ाई, इस वजह से टूटा था आईएएस बनने का सपना

आज 60वां जन्मदिन मना रहे साजिद
Sajid Nadiadwala Birthday, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड के शानदार फिल्ममेकर्स में शुमार साजिद नाडियाडवाला का आज 60वां जन्मदिन है। साजिद को शुरू से ही घर में सिनेमा का महौल मिला था। क्योंकि उनके दादा, पिता और चाचा तीनों ही फिल्म प्रोड्यूसर थे। आगे जाकर साजिद ने भी अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की राह पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में काम किया और कामयाबी हासिल की। लेकिन, बॉलीवुड में आने से पहले वो कअर आॅफिसर बनना चाहते थे।

साजिद नाडियाडवाला का जन्म 18 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था। साजिद के पिता का नाम सुलेमान नाडियाडवाला और मां का नाम शफकत नाडियाडवाला था। आज भी साजिद के पिता सुलेमान नाडियाडवाला के नाम पर मुंबई के वसोर्वा इलाके में सुलेमान नाडियाडवाला चौक है, जबकि उनकी दादी फातिमा नाडियाडवाला के नाम पर मुंबई में फातिमा एके नाडियाडवाला हाई स्कूल है।

इस वजह से नहीं बन पाए आईएएस

शुरू से ही साजिद नाडियाडवाला पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छे थे। उन्होंने उअ और कानून की पढ़ाई की थी। साजिद पहले अपने दादा, पिता और चाचा की तरह प्रोड्यसूर नहीं, बल्कि कअर अधिकारी बनना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए तैयारी की थी और एग्जाम में हिस्सा लिया। लेकिन, जो सब्जेक्ट उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था उसी में साजिद फेल हो गए थे। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया में आ गए।

धर्मेंद्र के थे स्पॉटबॉय

बॉलीवुड में साजिद ने अपनी शुरूआत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्पॉटबॉय के रूप में की थी। उनके दादा अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला ने फिल्म गुलामी को प्रोड्यसूय किया था और इसके डायरेक्टर थे जेपी दत्ता। फिल्म के लिए साजिद ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था।

एक इंटरव्यू में साजिद ने कहा था, असिस्टेंट का काम होता था सेट पर बर्फ लाना, चायपत्ती लाना, धरम जी (धर्मेंद्र) का रूम क्लीन है या नहीं, ये देखना और कभी अगर सेट पर ड्राइवर नहीं है तो ड्राइवर की जिम्मेदारी भी निभानी होती थी।

साजिद नाडियाडवाला की बेहतरीन फिल्में

साजिद ने अपने लंबे करियर में करीब 40 फिल्में बनाई हैं। उन्होने 25 साल की उम्र में अपना प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड शुरू किया था। साजिद ने बॉलीवुड को जीत, किक, मुझसे शादी करोगी, हाउसफुल, हाउसफुल 2, जुड़वा, हे बेबी और 2 स्टेट्स जैसी शानदार फिल्में दी हैं। साजिद ने बॉलीवुड में बतौर राइटर भी काम किया है।

ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी