• विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार और जिलाध्यक्ष वंदना पोपली यात्रा ने हुए शामिल

(Rewari News) आज समाज नेटवर्क, रेवाड़ी। शहीदों के सम्मान और आजादी पर्व के उपलक्ष्य में बावल मंडल भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश लौर झाबुआ ने की और मुख्य अतिथि बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रहीं।

इसके अलावा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, समाजसेवी अनिल रायपुर, यात्रा संयोजक सुभाष यादव, मंडल महामंत्री निहाल सिंह चौकन और समाजसेवी यतेंद्र रावत मुख्य रूप से यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पीडब्लूडी रेस्ट हाउस से शुरू होकर भगतराम चौक, छोटूराम चौक, अम्बेडकर चौक तथा फिर शहीदों के स्मारक पर सम्पन्न हुई। सभी शहीदों के स्मारक पर पुष्प वर्षा की गई ओर भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बावल शहर के मुख्य रास्तों से मार्च करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

सभी मार्गों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए फूल बरसाए। बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तिरंगा लहराकर देशप्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर विधायक डॉक्टर कृष्णकुमार ने कहा कि पूरे देश ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के प्रति देश की जनता ने जोश और उत्साह है। जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि शहीद हमारे लिए सर्वोपरि है। उनके सम्मान में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। भाजपा ने शहीदों का सम्मान सदैव किया है।

Police increased security arrangements : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था