कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर बाबा रामदेव साधकों को योग करा रहे है। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी भी योग कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री आरती राव और सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद हैं। ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। 250 योग ट्रेनर लोगों को योग करवा रहे है।
किसी भी इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की टीमें तैनात रहेंगी। स्वच्छता के लिए मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है। लोगों के बैठने के लिए 100 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें हर सेक्टर में 1 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
सीएम ने बाबा रामदेव के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
वहीं योग दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को ही बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री ब्रह्मसरोवर पहुंच गए थे। स्वामी रामदेव शाम करीब 5 बजे पहुंचे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाम 7 बजे पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
9.90 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
योग कार्यक्रम के लिए 15 जून तक 9 लाख 90 हजार लोग आॅनलाइन पंजीकरण करवाया चुके थे। कार्यक्रम में 1 लाख लोगों को योगा दिवस की टी-शर्ट, औषधीय पौधा और रिफ्रेशमेंट वितरित किया जाएगा।