Train fares Increase : यात्रीगण ध्यान दें, आज से महंगा हो गया ट्रेन का सफर

0
132
Train fares Increase : यात्रीगण ध्यान दें, आज से महंगा हो गया ट्रेन का सफर
Train fares Increase : यात्रीगण ध्यान दें, आज से महंगा हो गया ट्रेन का सफर

रेलवे मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, इतना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

Train fares Increase (आज समाज), नई दिल्ली : देश में आज से ट्रेन में सफर करना महंगा हो गया है। ज्ञात रहे कि रेलवे मंत्रालय ने 21 दिसंबर को रेल टिकट में वृद्धि की घोषणा की थी जोकि 26 दिसंबर से लागू होना था। इसी के चलते गत दिवस रेलवे मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करके बढ़े हुए किराये की सूची जारी कर दी थी। इसी के चलते आज से ट्रेन में लंबी दूरी का सफर महंगा हो गया है। इससे उन लोगों को ज्यादा प्रभाव पड़ेगा जो लंबी दूरी के सफर के लिए रेल यात्रा का लाभ उठाते हैं। हालांकि किराये में यह वृद्धि बहुत ज्यादा नहीं है। बल्कि रेलवे ने नाममात्र वृद्धि ही इसमें की है।

इस तरह से की गई किराये में वृद्धि

आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

एक साल में दूसरी बार हुई किराये में वृद्धि

मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही 26 दिसंबर से यात्री किराया बढ़ाने के फैसले का एलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया है। इससे पहले जुलाई में किराये में बढ़ोतरी लागू की गई थी। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती किराया और आॅपरेशन की लागत के बीच संतुलन बनाना है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 216 से 2,250 किमी तक किराये में 5 रुपये से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। स्लीपर क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी। रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड