मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी रहे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: अशीम घोष हरियाणा के नए राज्यपाल बन गए है। आज चंडीगढ़ स्थित राजभवन में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ घोष ने हरियाणा प्रदेश के 19वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। घोष को बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बनाया गया है। 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की थी।

पूरी ईमानदारी और लगन से करूंगा हरियाणा के लोगों की सेवा

शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे। अशीम घोष ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं पूरी ईमानदारी और लगन से हरियाणा के लोगों की सेवा करूंगा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने लांच किया सीईटी ट्रैवल एप