वॉट्सएप, टेलीग्राम पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे, कमेंट पर रहेगी रोक
Army Soldiers Instagram Use, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय सेना के जवान इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे। भारतीय सेना ने जवानों के सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई पॉलिसी जारी की है। नई पॉलिसी में जवानों के इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देखने पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है। साथ ही वॉट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे। कमेंट करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा यू-ट्यूब और एक्स का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकेगा। वहीं लिंक्डइन, स्काइप और सिग्नल एप के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है।
कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया
वहीं भारतीय सेना ने पिछले महीने नए कोट कॉम्बैट के डिजाइन (डिजिटल प्रिंट) का पेटेंट कराया था। यह तीन-लेयर वाली यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए हर मौसम में आरामदायक है। यानी कोई बिना सेना की अनुमति के इस डिजाइन का यूनिफॉर्म न तो बना सकेगा न बेच सकेगा व उपयोग कर सकेगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना होगा।
निफ्ट ने किया तैयार
इस नए कोट कॉम्बैट को नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), दिल्ली ने आर्मी डिजाइन ब्यूरो के साथ तैयार किया है। सेना ने जनवरी 2025 में नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म को पेश किया था।
ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए जुटाए 3,811 करोड़, भाजपा को सबसे अधिक 3,112 करोड़ चंदा मिला


