Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

0
158
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को सात पिस्तोल के साथ किया गिरफ्तार

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से आॅपरेट किए जा रहे हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को सात अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है जोकि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई गई थी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ घुल्ला (30) निवासी गांव डलेरी, तरनतारन, सुमित उर्फ सचिन (28) निवासी गुमानपुरा, अमृतसर और विशाल कुमार (22) निवासी भिखीविंड, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक इटली का बना 9 एमएम बेरेटा, एक तुर्की का बना 9 एमएम जिगाना, एक तुर्की का बना 9 एमएम पीएक्स5 ग्लॉक और एक .30 बोर का पिस्तौल शामिल है।

सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे, जो ड्रोन के जरिए अवैध हथियारों की खेप भेजते थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुलजिम अपने हैंडलरों के निर्देश पर इन अवैध हथियारों को आगे डिलीवर करते थे। डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कमिश्नर आॅफ पुलिस (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष और विश्वसनीय गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने एक सुनियोजित आॅपरेशन चलाया जिसमें आरोपी रेशम सिंह उर्फ घुल्ला को दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके द्वारा बताए गए स्थान से तीन और पिस्तौल बरामद किए गए। सीपी ने बताया कि आगे पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार मुलजिम रेशम उर्फ घुल्ला ने अपने साथी सुमित उर्फ सचिन के बारे में जानकारी दी, जिसे कार्रवाई के दौरान दो पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान मुलजिम विशाल कुमार को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 12.2 किलोग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार