एंड्राइड यूजर्स तुरंत अपडेट करें अपने स्मार्टफोन, सरकार ने जारी की ये चेतावनी

0
141
Android Users Update Advisory

आज समाज डिजिटल, Android Users Update Advisory : क्या आप भी एंड्राइड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है।

बताया गया है कि कुछ एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में (Vulnerabilities) खामियां पाई गई हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के निजी डेटा को आसानी से हासिल कर सकते हैं। IT मंत्रालय की टीम ने वल्नरबिलिटी को हाई रिस्क रेटिंग दी है। चेतावनी जारी करते हुए सरकारी बॉडी ने यूजर्स को तुरंत अपने एंड्रॉइड डिवाइस अपडेट कर लेने की सलाह दी है।

जानकारी के मुताबिक Android 11, Android 12, Android 12L और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम में यह (Vulnerabilities) खामियां पाई गई हैं। ऐसे में अगर आपके डिवाइस इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, तो यह खामियां आपको भी प्रभावित कर सकती हैं। टीम का कहना है कि अटैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर यूजर्स का निजी या फिर कह लें संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं।

एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में कर्नेल, फ्रेमवर्क, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, यूनिसॉक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स आदि में कमियों के चलते वल्नरबिलिटी पाई गई है।

ऐस कर सकते हैं अपना बचाव

CERT-In ने एडवाइजरी जारी करते हुए एंड्रॉइड यूजर्स को तुरंत अपने एंड्रॉइड डिवाइस अपडेट कर लेने की सलाह दी है। यूजर्स को फटाफट अपने एंड्रॉइड डिवाइस में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करना होगा, जो कि इन खामियों को फिक्स करेंगे।

ये है वल्नरबिलिटी लिस्ट

CVE-2022-25709
CVE-2022-33213
CVE-2022-33242
CVE-2022-33244
CVE-2022-33254
CVE-2022-33309
CVE-2022-40515
CVE-2022-40527
CVE-2022-40530
CVE-2022-40531
CVE-2022-40535
CVE-2022-40537
CVE-2022-40540
CVE-2022-47459
CVE-2022-47460
CVE-2022-47461
CVE-2022-47462
CVE-2023-20620
CVE-2023-20621
CVE-2023-20623
CVE-2023-20906
CVE-2023-20910
CVE-2023-20911
CVE-2023-20917
CVE-2023-20926
CVE-2023-20929
CVE-2023-20931
CVE-2023-20936
CVE-2023-20947
CVE-2023-20951
CVE-2023-20952
CVE-2023-20953
CVE-2023-20954
CVE-2023-20955
CVE-2023-20956
CVE-2023-20957
CVE-2023-20958
CVE-2023-20959
CVE-2023-20960
CVE-2023-20962
CVE-2023-20963
CVE-2023-20964
CVE-2023-20966
CVE-2021-33655
CVE-2022-4452
CVE-2022-20467
CVE-2022-20499
CVE-2022-22075
CVE-2022-25694
CVE-2022-25705
CVE-2022-33256
CVE-2022-33272
CVE-2022-33278

ये भी पढ़ें : अप्रैल में 15 दिन बैंकों का अवकाश, चेक कीजिए Bank Holidays List

ये भी पढ़ें : साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सूर्या ने मुम्बई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

ये भी पढ़ें : छात्रा ने 48 हजार रुपये की कीमत वाला iPhone 11 ऑनलाइन मंगवाया, डिब्बा खोला तो आंखें फटी रह गई…

ये भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगी OLED स्क्रीन वाला MacBook Air, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE