Attempt to escape after illegal mining was foiled : अवैध खनन कर भागने की कोशिश नाकाम, एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने पीछा कर टिप्पर व जेसीबी पकड़ी

0
531
An attempt to escape after illegal mining was foiled; the anti-illegal mining team chased and apprehended the tipper truck and JCB.

Panchkula News(आज समाज नेटवर्क) पंचकूला। पंचकूला में अवैध माइनिंग के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस की पिंजौर थाना टीम ने 14 जनवरी को गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़ा है।

सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस द्वारा गठित एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी

इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 14 जनवरी की दोपहर पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि पिंजौर क्षेत्र के गिरिड़ा गांव के पीछे बरसाती नदी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस द्वारा गठित एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही माइनिंग माफिया अवैध खनन सामग्री के साथ मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमारी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर टिप्पर और जेसीबी को काबू कर लिया। मौके पर पिंजौर थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों वाहनों को थाना पिंजौर में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद माइनिंग विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को इंपाउंड कर लिया।

इस कार्रवाई पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कड़ा संदेश देते हुए कहा, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अवैध खनन न केवल प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जन-सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर अवैध खनन के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

यह भी पढ़े:-Panchkula News : पंचकूला में वाहन चोरी पर लगाम कसने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट का गठन, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने किया उद्घाटन