Amit Shah Puducherry Visit: गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

0
181
Amit Shah Puducherry Visit
Amit Shah Puducherry Visit: गृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला

Amit Shah Today News, (आज समाज), कराईकल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा कांग्रेस व संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) पर निशाना साधा। गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की बस पर बड़ा हमला कर दिया था और इसमें बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

कराईकल में भाजपा की सार्वजनिक सभा को संबोधित किया 

गृह मंत्री कराईकल में भाजपा की एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 14 फरवरी 2019 को, हमारे 40 सीआरपीएफ जवान पुलवामा में शहीद हो गए थे और मैं देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कड़े जवाब की नई परंपरा शुरू की

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व यूपीए के कार्यकाल में आतंकी हमले हुए, लेकिन उनके मंत्रियों ने कोई सख्त जवाब नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का हवाला देते हुए कड़े जवाब की नई परंपरा शुरू की। उन्होंने भारत के जवाबी बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में, पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे सैनिकों पर हमले किए।

यूपीए के समय प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री कोई रिएक्शन नहीं देते थे

उन्होंने कहा, यूपीए के समय में, न तो प्रधानमंत्री और न ही रक्षा मंत्री कोई रिएक्शन देते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक नई परंपरा शुरू की। 2019 में, हमने पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की और आतंकियों का आतंकियों का खात्मा किया।

ये भी पढ़ें : Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर