Amit Shah: भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

0
121
Amit Shah: भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया
Amit Shah: भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

बोले- अभी वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे
Amit Shah, (आज समाज), कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है।

उन्होंने कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बन जाए, तो हम बंगाल से हर घुसपैठिए की पहचान करके उसे निकाल देंगे। शाह ने आगे कहा कि अभी वोटर रोल से सिर्फ घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी के पूरी बहुमत के साथ सत्ता में आने पर उन्हें राज्य से बाहर कर देंगे।

हिंदू शरणार्थियों की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी

शाह ने कहा, हिंदू शरणार्थियों की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। ममता बनर्जी की सरकार सीमाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। भाजपा के सत्ता में आने पर घुसपैठ और भ्रष्टाचार दोनों रुकेंगे।

बदलाव लाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की

ममता मंदिरों के उद्घाटन में व्यस्त थीं, जबकि राज्य में मस्जिद बनने दी जा रही थी। टीएमसी नेता हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने की कोशिश एक साजिश का हिस्सा थी। भाजपा ने राज्य में बदलाव लाने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की है।

बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना

उन्होंने कहा, परिवर्तन का मतलब सिर्फ मुख्यमंत्री बदलना नहीं, बल्कि बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करना, भ्रष्टाचार खत्म करना, टीएमसी सरकार हटाकर भाजपा सरकार बनाना है। पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 9 परिवर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। चार यात्राएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और बाकी अलग-अलग जिलों से शुरू होंगी। दशकों के कम्युनिस्ट शासन और फिर टीएमसी सरकार के कारण बंगाल की स्थिति खराब हुई है। अब सोनार बांग्ला को फिर से बनाने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें: सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन