Thalapathy Vijay: तलाक के बीच थलपति विजय का बड़ा कदम, पत्नी संगीता को 250 करोड़ एलिमनी किया आॅफर!

0
156
Thalapathy Vijay: तलाक के बीच थलपति विजय का बड़ा कदम, पत्नी संगीता को 250 करोड़ एलिमनी किया आॅफर!
Thalapathy Vijay: तलाक के बीच थलपति विजय का बड़ा कदम, पत्नी संगीता को 250 करोड़ एलिमनी किया आॅफर!

संगीता ने 27 साल के साथ के बाद तलाक के लिए याचिका की है दायर
Thalapathy Vijay, (आज समाज), मुंबई: तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के बीच तलाक का मामला जोर पकड़ रहा है। संगीता ने हाल ही में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने विजय पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर और वैवाहिक जीवन में गंभीर समस्याओं का आरोप लगाया है। अब खबर है कि विजय इस मामले को अदालत के बाहर ही शांति से निपटाना चाहते हैं।

साउथ के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। कुछ वक्त पहले तक एक्टर अपनी कथित आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज को लेकर चर्चा में थे। लेकिन, अब एक्टर की निजी जिंदगी भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 साल के साथ के बाद तलाक के लिए याचिका दायर की है। अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय ने बाहरी अदालत समझौते करने का सोचा है, जिसके लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये की एलिमनी आॅफर करने की खबर सामने आई है।

250 करोड़ रुपए की एलिमनी

फिल्मीबीट तमिल की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने अपनी पत्नी को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी आॅफर की है ताकि दोनों के बीच जल्द से जल्द समझौता हो सके। साथ ही तलाक की प्रक्रिया लंबी टकराव वाली अदालत की झंझट में न फंसे। संगीता की याचिका में कई गंभीर दावे किए गए हैं, जिसमें किसी एक्ट्रेस के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी शामिल है। हालांकि, किसी एक्ट्रेस का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया है। कहा जा रहा है कि संगीता ने ये मामला उठाया क्योंकि वे पिछले दो सालों से विजय से अलग-अलग रहती आई थीं।

अपडेट पर टिकी है निगाहें

इस बीच, विजय की तरफ से यह प्रपोजल पेश करना ये संकेत देता है कि वे मामले को शांति से सुलझाना चाहते हैं और बिना कोर्ट कचहरी के इस निजी मुद्दे को खत्म करना चाहते हैं। तलाक मामलों में अक्सर एलिमनी को ले कर विवाद लंबा खिंचता है, लेकिन बड़ा आॅफर सामने आने के बाद अब संगीता के रिएक्शन और अगली कानूनी रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस खबर ने फैंस और मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं। हालांकि, अभी तक विजय और संगीता में से किसी ने भी इस मामले में बात नहीं की है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के साथ मिला था डेब्यू का मौका छोड़ा, इस एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म