(Ambala News) अंबाला। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी की अपार कृपा के चलते और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी वह धर्म प्रचार कमेटी की तरफ से एक गुरमत ट्रेनिंग कैंप आज आरंभ हुआ। जानकारी देते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व मेंबर और श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान टीपी सिंह ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर इस कैंप का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि यह कैंप श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में लगाया गया। कैंप सुबह 10 बजे आरंभ हो गया था और दोपहर 2 बजे तक चला। इस कैंप में पांचवी कक्षा से 12वीं कक्षा के बच्चों को सिख इतिहास गुरबाणी के बारे में जानकारी दी गई। वही कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को लाने व छोड़ने के लिए बसों का विशेष प्रबंध किया गया। कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार कैंप के पहले दिन 500 से ज्यादा बच्चों ने कैंप में भाग लिया और गुरुघर की खुशियां प्राप्त की।
पहले दिन बच्चों को सिख इतिहास की जानकारी दी
पहले दिन बच्चों को गुरबाणी उचारण का अभ्यास करवाया गया, जाप साहिब के बारे में जानकारी दी गई। सिख इतिहास, गुरु इतिहास, बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन व शहीदी के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को बताया गया कि सिख की सही सही परिभाषा क्या है। मूलमंत्र का उच्चारण अर्थों सहित समझाया गया। दस्तार का महत्व बताया गया कि दस्तार एक सिख के जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है और उसका सत्कार कैसे करना चाहिए। नितनेम के बारे में बच्चों के सवालों के जवाब दिए गए। वहीं श्री गुरु अर्जुन देवी जी महाराज व श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की महान शहादत के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी गई। वहीं शनिवार को दूसरे दिन बच्चों के गुरबाणी कंठ मुकाबले, पेंटिंग मुकाबले, कीर्तन, कविता, भाषण, गुरमत परीक्षा, क्वीज सहित अन्य मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
एचएसजीएमसी व गुरुद्वारा साहिब के स्टाफ का रहा विशेष योगदान
पहले दिन कैंप के सफल आयोजन में एचएसजीएमसी व गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के स्टाफ का विशेष योगदान रहा। टीपी सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को कैंप में भाग लेने के लिए आज दूसरे दिन सम्मानित भी किया जाएगा। कैंप के सफल आयोजन के लिए एग्जीक्यूटिव मेंबर रूपिंद्र सिंह, मैनेजर कुलदीप सिंह, प्रचारक भाई गुरजोत सिंह नलवी ( 9501510701), सिकंदर सिंह सब दफ्तर नाडा साहिब, भाई कोमल सिंह, भाई मनप्रीत सिंह जनसुआ, भाई जसवंत सिंह, भाई मनप्रीत सिंह, मैनेजर कुलदीप सिंह व सब दफ्तर इंचार्ज नाडा साहिब भाई गुरप्रीत सिंह का विशेष योगदान रहा।