Ambala News | अंबाला । रोटरी क्लब अंबाला द्वारा बजट बैठक का आयोजन रुक्मणी देवी मेमोरियल हॉल अंबाला कैंट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गोयल ने की। इस अवसर पर प्रस्तावित बजट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कोषाध्यक्ष रोटेरियन पुनीत गुप्ता ने बजट प्रस्तुत किया और उसकी महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से समझाया।
पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनय मल्होत्रा ने सामुदायिक विकास परियोजनाओं के महत्व पर विशेष बल दिया। वर्ष 2025-26 के लिए 29,22,454 का बजट रखा गया है। इस वित्तीय योजना पर आम चर्चा के पश्चात सामान्य सभा द्वारा कुछ सुधारात्मक सुझावों के साथ इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सचिव रोटेरियन अंकुश गुप्ता द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. संजीव गोयल, रोटेरियन गणेश सभरवाल, रोटेरियन विक्रम महाजन, रोटेरियन संदीप गुप्ता, रोटेरियन अंकुश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुभाष बंसल, रोटेरियन पुनीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विनय मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पंकज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पी. के. जैन, रोटेरियन डॉ. अशावंत गुप्ता, रोटेरियन अंकुर जैन, रोटेरियन नीरज बंसल, रोटेरियन अजय गुप्ता।
Ambala News : कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने वाली दो सहेलियों की सिटी महावीर पार्क झील में डूबने से मौत