- गांव बोह में नगर खेड़ा पर हवन व भंडारे का आयोजन
(Ambala News) आज समाज नेटवर्क। अंबाला। गांव बोह (अंबाला) में प्रजापति समाज की ओर से नगरखेड़ा पर रविवार 20 जुलाई को हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर पुण्य का लाभ लिया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रणजीत प्रजापति ने कहा कि नगर खेड़ा जिसे ग्राम देवता या खेड़ा देवता के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय गांवों और कस्बों में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक है। यह आमतौर पर गांव या कस्बे के प्रवेश द्वार पर स्थित एक मंदिर या पवित्र स्थान होता है। लोग इसे अपने क्षेत्र की रक्षा करने वाला एक देवता मानते हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं, बुरी आत्माओं और बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करती है।
खेड़ा देवता की पूजा, विशेष रूप से शुभ कार्यों से पहले, ग्रामीण जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह एक ऐसा स्थान है जहां लोग अपनी आस्था और विश्वास व्यक्त करते हैं, और जहां वे अपने क्षेत्र की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। नरेश प्रजापति ने कहा कि गांव दादा खेड़ा की असीम कृपा से बसा हुआ है। हम समस्त गांव वासी दादा खेड़ा का सम्मान करते हैं। सभी ग्रामीणों का धार्मिक आयोजन में सहयोग देने पर धन्यावाद करते हैं। इस मौके पर जगदीश प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, राजिंद्र प्रजापति, सुरजन कुमार प्रजापति, रमेश प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, लक्की प्रजापति, टोनी प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, विक्रम प्रजापति, टिंकू प्रजापति, रोहित प्रजापति व फकीर चंद प्रजापति, सूरज, जतिन, दीपांशू व मयंक सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग दिया।