Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर को मिला बेस्ट लर्नर सपोर्ट सेंटर अवॉर्ड

0
234
Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर को मिला बेस्ट लर्नर सपोर्ट सेंटर अवॉर्ड
Ambala News : गवर्नमेंट कॉलेज के इग्नू स्टडी सेंटर को मिला बेस्ट लर्नर सपोर्ट सेंटर अवॉर्ड

Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला । राजकीय महाविद्यालय अम्बाला छावनी के इग्नू स्टडी सेंटर को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा 39वें दीक्षांत समारोह में बेस्ट लर्नर सपोर्ट सेंटर अवार्ड से नवाजा गया है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) देश राज बाजवा ने बताया कि महाविधालय के इग्नू सेंटर को यह अवॉर्ड उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड इग्नू स्टडी सेंटर की कोऑर्डिनेटर प्रो. शगुन आहूजा द्वारा प्राप्त किया गया। बता दें कि इस स्टडी सेंटर में विद्यार्थी स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

इस अवसर पर इग्नू के क्षेत्रीय सेंटर चंडीगढ़ के उप निदेशक डॉ. नुरुल हसन तथा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बीपी सिंह ने महाविद्यालय के इग्नू स्टडी सेंटर की सराहना की। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर प्रो. शगुन आहूजा, काउंसलर प्रो. रजनी सैनी तथा प्रो. नायब सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य ने कोऑर्डिनेटर तथा सभी काउंसलर तथा लिपिकीय प्रभारी मोहन को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Ambala Nigam Election : नगर निगम चुनाव के लिए 21 अप्रैल से शुरू होंगे नामांकन