Ambala News : राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के वनस्पति विज्ञान का मॉडल ‘रूट्स टू रोबोट्स’ राज्य में प्रथम

0
302
Ambala News : राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के वनस्पति विज्ञान का मॉडल ‘रूट्स टू रोबोट्स’ राज्य में प्रथम
Ambala News : राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के वनस्पति विज्ञान का मॉडल ‘रूट्स टू रोबोट्स’ राज्य में प्रथम

Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला । पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 12 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने तीन विषयों में पुरस्कार प्राप्त किए।

डॉ. आभा एवं प्रो. मनीषा ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रों ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं वनस्पति विज्ञान में प्रथम स्थान, कंप्यूटर साइंस में द्वितीय स्थान एवं केमिस्ट्री में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशक, हरियाणा द्वारा करवाया जाता है।

जिसमें विजेता विद्यार्थी, महाविद्यालय स्तर के पश्चात अंतर्जिला स्तर पर अपने द्वारा बनाए मॉडल प्रस्तुत करते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. देसराज बाजवा के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों ने मॉडल तैयार किए।

अंतरजिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात इन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी जीत का परचम लहराया। वनस्पति विज्ञान के रूट्स टू रोबोट्स मॉडल बनाने वाले भाग्येश एवं छवि ने राज्य में प्रथम स्थान पाया। कंप्यूटर साइंस में भावना एवं शिवांश ने राज्य में द्वितीय स्थान एवं रसायन विभाग से हिमांशु एवं दिव्या ने राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ देसराज बाजवा ने इन विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रेषित किया। उन्होंने विज्ञान विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विज्ञान के शिक्षक एवं विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

विज्ञान प्रदर्शनी की राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी के संयोजक डॉ. दीपक शर्मा और समन्वयक डॉ. रोहिणी सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। महाविद्यालय की विज्ञान प्रदर्शनी की आयोजन समिति में शामिल महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के सभी सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Ambala News : पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे, हर निरक्षर को साक्षर बनाएंगे