- डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक में अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के साथ तैयारियों संबंधी चर्चा की
Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला। अंबाला शहर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि यह महोत्सव शहर के रामबाग मैदान भव्य ढंग से मनाया जाएगा। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग इस महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी डीसी ने अपने कार्यालय में एक बैठक अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ की।
बैठक में उन्होंने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा ही जिला प्रशासन का सहयोग देते हुए बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। वहीं सामाजिक संस्थाओं के साथ समाज के लोगों का सीधा संपर्क होता है। जिसके लिए उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन करवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जितने ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करनी है ताकि कार्यक्रम को भव्य ढंग से मनाने का काम किया जा सके।
28 नवंबर को सोहन लाल कॉलेज में गीता सेमिनार होगा आयोजित
28 नवंबर को सोहन लाल डीएवी कॉलेज में गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तथा 29 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारम्भ होगा। 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यहां पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव के दृष्टिगत सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ जिलावासियों को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और कहा कि अधिक से अधिक लोग इन तीन दिवसीय समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएं।
इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईओ शुभम जोधा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, कृष्ण कृपा सेवा समिति सैक्टर-8 से जगदीश सचदेवा, रमेश गांधी के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Ambala News : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश