Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला । जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद ही कारगर सिद्ध हो रहे हैं। लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं को रखकर उनका निदान भी करवा रहे हैं। जिला प्रशासन का भी पूरा प्रयास रहता है कि सम्बन्धित प्रार्थी की शिकायत का तीव्रता से समाधान हो।
वीरवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत मार्क करते हुए इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं ताकि सम्बन्धित प्रार्थी की जो भी शिकायत या समस्या है उसे समझकर उसका समधान करने की दिशा में कार्य किया जा सके।
अभी तक समाधान शिविरों में 4778 में से 4297 शिकायतों का निवारण हुआ
उन्होंने यह भी बताया कि समाधान शिविरों के तहत अभी तक 4778 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4297 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, 41 शिकायतों के निवारण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वहीं 300 शिकायतें रिजैक्ट भी हुई हैं।
उन्होने यह भी बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश हैं कि समाधान शिविर के अलावा कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर उनके कार्यालय में जाता है तो वे सम्बन्धित प्रार्थी की शिकायत को सुनते हुए उसका समाधान करने का कार्य करें।
गुरुवार कैंप में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान
वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में अम्बाला शहर से आए जनकराज व उसकी पत्नी ने मकान से सम्बन्धित शिकायत बारे, हाउसिंग बोर्ड अम्बाला शहर से आए बनारसी दास ने बिजली का बिल ज्यादा आने के चलते उसकी पैंशन कटने की समस्या बारे, अम्बाला शहर से आए एक युवक ने सरकारी योजना के तहत स्कोरशिप का लाभ उपलब्ध करवाए जाने के साथ-साथ अन्य प्रार्थियों ने अपनी-अपनी शिकायतें लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष रखी।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को मार्क करते हुए उनका निवारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यह भी कहा कि यदि किसी शिकायत का निवारण करने में कोई तकनीकी या अन्य कोई समस्या है तो उस बारे भी सम्बन्धित प्रार्थी को अवगत करवाएं। मकसद शिकायतों का तीव्रता से समाधान करते हुए प्रार्थियों की समय रहते समस्याओ का हल करवाना है।
लोगों ने समाधान शिविरों की सराहना की

अम्बाला शहर निवासी विष्णु कुमार से जब बातचीत की गई तो उन्होंने समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि उसका राशन कार्ड कट गया था और इस शिकायत को लेकर वह आज उपायुक्त से मिले तो उपायुक्त ने सम्बन्धित प्रार्थी की शिकायत पर सम्बन्धित को निर्देश दिए।
सम्बन्धित ने भी आनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से जांच के उपरांत बताया कि सम्बन्धित प्रार्थी के राशन कार्ड की समस्या दूर हो गई है। विष्णु ने अपनी समस्या का हल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह शिविर लोगों के लिए बेहद ही सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
यहां पर लोग आकर अपनी शिकायतों का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया कि प्रशासन के भी अधिकारी उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनते हैं और उनका समाधान कर रहे हैं।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, इंस्पैक्टर राकेश मणी, पटवारी गौरव शर्मा के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Ambala News : अंबाला से 15 बच्चों का पीजीआई चंडीगढ़ में ईको टेस्ट कराया


